उदयपुर मे चेटक पर बनेगा e-bus टर्मिनल

 | 
Udaipur E-Bus terminal

 

Udaipur Times, E-Bus Terminal Udaipur:  उदयपुर शहर की सड़कों पर दौड़ रही ई-बसों के लिए उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ लिमिटेड, जिला प्रशासन की मदद से चेटक क्षेत्र मे टर्मिनल पॉइंट बनाने की तैयारी कर रहा है । इसके लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। e-bus terminal to be built at chetak in udaipur

चेटक क्षेत्र मे टर्मिनल पॉइंट बनाने के लिए संभावित स्थान भी मौजूद है । राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल की तरफ अंदर और बाहर पर्याप्त स्थान है, वहीं लवकुश स्टेडियम की तरफ भी काफी जगह मौजूद है। इस क्षेत्र मे निजी बसें खड़ी रहती है जबकि सरकारी ई-बसों के लिए टर्मिनल की व्यवस्था नहीं है। e-bus terminal to be built at chetak in udaipur

क्या फायदा होगा चेटक पर टर्मिनल बनाने से?

ई बसों को रात मे धोल की पाटी पहुंचना होता है । चेटक से धोल की पाटी करीब 12 और बलीचा से धोल की पाटी करीब 6 किलोमीटर दूर है । ऐसे मे सभी बसों का रोजाना करीब 400 किलोमीटर का सफर बिना सवारी के ही करना पड़ता है।

Udaipur E-Bus Network

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News