उदयपुर मे इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू

 | 
Udaipur Electric Bus

 

Udaipur Times, Electric Bus: उदयपुर शहर मे आज से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो चुका है। उदयपुर नगर निगम प्रांगण मे आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। Electric Bus

उदयपुर में प्रस्तावित प्रमुख मार्गों में चेतक बस स्टैंड–कानपुर, सुखाड़िया सर्किल–डबोक एयरपोर्ट, बालिचा–अंबेरी, बड़गांव–बालिचा, आईआईएम–भुवाणा, एकलिंगपुरा–रामपुरा चौराहा, प्रतापनगर चौराहा–बड़ी, तितरड़ी–भुवाणा, तितरड़ी–प्रतापनगर चौराहा तथा तितरड़ी–लोयरा मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों की लंबाई लगभग 12.5 से 27.5 किलोमीटर तक है तथा सामान्य मार्गों पर बसों की आवृत्ति लगभग 19 से 28 मिनट रखी गई है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस सेवा उड़ानों के समय के अनुसार संचालित होगी। Electric Bus

9 मीटर की बसों में लगभग 33-36+D यात्रियों के बैठने की क्षमता तथा करीब 200 kWh बैटरी होगी। 12 मीटर बसों में मॉडल के अनुसार D+43 अथवा D+54 यात्रियों की क्षमता और लगभग 300 kWh बैटरी होगी। बसों में CCTV कैमरे, इमरजेंसी पैनिक बटन, दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर सुविधा, एयर सस्पेंशन, उन्नत बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम तथा एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। Electric Bus

बसो का प्रस्तावित किराया दूरी के आधार पर ₹10 से ₹60 तक निर्धारित करने पर चर्चा की गई है। 0-3 किलोमीटर के लिए ₹10, 3-5 किलोमीटर ₹15, 5-10 किलोमीटर ₹20, 10-15 किलोमीटर ₹30, 15-20 किलोमीटर ₹40, 20-25 किलोमीटर ₹50 तथा 25-30 किलोमीटर के लिए ₹60 किराया प्रस्तावित है। एयरपोर्ट सेवा का किराया ₹100 प्रति यात्री प्रस्तावित है। Electric Bus

इस योजना के लागू होने से उदयपुर को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मिलेगी तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी विकसित होने की संभावना है।  

आपको बता दे की प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत राजस्थान में कुल 1,150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की स्वीकृति दी गई है। इनमें से उदयपुर शहर के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। योजना का उद्देश्य शहरों में आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है। योजना की शुरुआत अगस्त 2023 में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा की गई थी। PM-E Bus

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर और अजमेर सहित 8 शहरों के लिए बसों का आवंटन किया गया है। उदयपुर में आवंटित 50 बसों में 45 बसें 9 मीटर की होंगी, जिन्हें शहर के 9 प्रमुख मार्गों पर संचालित किया जाएगा, जबकि 5 बसें 12 मीटर की होंगी और एयरपोर्ट मार्ग पर चलेंगी। बसों का संचालन प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रस्तावित है। PM-E Bus


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News