जल्द ही उदयपुर की सड़को पर दिखेंगी इलेक्ट्रिक बस

जयपुर और भीलवाड़ा से शुरुआत होने के बाद उदयपुर में भी जून के अंत तक शुरू होने की उम्मीद 
 | 
E Bus Udaipur

 

 

Udaipur Times, उदयपुर 22 जून 2026। जल्द ही झीलों की नगरी की सड़को पर प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत जून के अंत तक संचालन शुरू होने की संभावना है। Udaipur News

इससे पूर्व शनिवार 20 जून 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत जयपुर के अमर जवान ज्योति से JCTSL की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था। साथ ही, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया था। Udaipur News

उदयपुर को  प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 50 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई है। योजना के तहत पहले चरण में 20 से 25 मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Udaipur News

आपको बता दे की शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 16 रुट को चिन्हित किया गया है।  इससे शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्रो, व्यावसयिक क्षेत्रो, शैक्षिणिक क्षेत्रो और पर्यटन स्थलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। Udaipur News