राजसमंद के आमेट कस्बे में कल 8 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी

लाइन के आवश्यक रखरखाव के कारण 5 घंटे बिजली बंद रहेगी

 | 
Power Cut

राजसमंद 7 अक्टूबर 2023 । उदयपुर संभाग के राजसमंद ज़िले के आमेट में लाइन के आवश्यक रखरखाव के कारण 5 घंटे सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 

सहायक अभियंता नितेश लोधा ने बताया कि रविवार को आवश्यक रखरखाव के कारण आमेट सब स्टेशन से जुड़े पुराना पावर हाउस और संपूर्ण शहरी क्षेत्र, जैसे स्टेशन रोड, शनि महाराज, जवाहर नगर, हॉस्पिटल फीडर से जुड़े सभी नगरीय क्षेत्र सहित फलासिया, गादरोला, आसान, चावण्ड माता मंदिर क्षेत्र, वाटर वर्कस और आसपास के क्षेत्र, केलवा फीडर से जुड़े सभी गांव और औद्योगिक क्षेत्र की विद्युत सप्लाई सुबह 7 बजे से दोपहर 12 तक बंद रहेगी ।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News