उदयपुर में रोजगार सहायता शिविर 25 सितंबर को

20 प्रतिष्ठित कंपनियां देंगी रोजगार

 | 
rozgar shivir

उदयपुर 20 सितंबर 2024 । जिला रोजगार कार्यालय की ओर से राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरजपोल के ग्राउंड में 25 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। 

उप निदेशक संकेत मोदी ने बताया कि शिविर में सिक्योर मीटर्स लिमिटेड, पी.आई इंडस्ट्रीज, रिलायंस केमोटेक्स लिमिटेड, उदयपुर सीमेंट वर्क्स लिमिटेड, रमाडा रिसोर्ट एण्ड स्पा, एचआरएचग्रुप ऑफ होटल्स, पीवीआर आईनोक्स, एसआईएस सिक्योरिटी, बजाज एलाईन्ज आदि 20 कंपनियों द्वारा 3051 पदों पर भर्ती की जायेगी। 

शिविर में प्रशिक्षण एवं ऋण सबंधी योजनाओं की भी जानकारी दी जायेगी। इच्छुक आशार्थी अपने समस्त प्रमाण-पत्रों एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभान्वित हो सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News