फतहसागर किनारे राणाजी रेस्टोरेंट का अवैध प्रवेश द्वार ध्वस्त किया

यूआईटी ने दिया था नोटिस लेकिन संचालको ने नहीं दिया ध्यान 

 | 
Ranaji restaurant

उदयपुर 3 दिसंबर 2021। फतेहसागर के देवाली छोर पर झील के पास बने राणाजी रेस्टोरेंट पर यूआईटी ने कार्रवाई करते हुए प्रवेश द्वार को ध्वस्त किया।  आज शुक्रवार सुबह 7 बजे तहसीलदार सहित एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी और जाब्ता मौके पर पहुंचा। इसके बाद जेसीबी की मदद से झील की तरफ खुलने वाले गेट को तोड़ते हुए रेस्टोरेंट को सीज कर दिया गया।

दरसअल फतहसागर झील की देवाली छोर पर राणाजी रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा था। बिना स्वीकृति रेस्टाेरेंट संचालन के साथ ही निर्माण निषेध क्षेत्र में झील के छोर पर भी रेस्टोरेंट का ​गेट बना दिया गया था। यूआईटी ने इसको लेकर नोटिस भी जारी किया था, लेकिन संचालक ने कोई ध्यान नहीं दिया। सुबह पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची यूआईटी की टीम ने प्रवेश द्वार को ध्वस्त कर दिया।

यूआईटी ने तहसीलदार भागीरथ सिंह के नेतृत्व में करीब एक घंटे तक कार्रवाई की। जेसीबी ने गेट और आस-पास के निर्माण को तोड़ दिया। इसके बाद अधिकारियों ने रेस्टोरेंट को सीज करने की कार्रवाई की। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News