उदयपुर के बड़गांव में NHAI की भूमि से हटाया अतिक्रमण

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
 | 
Udaipur Encroachment Action

 

Udaipur Times: Udaipur Encroachment Action: 21 जुलाई 2026। उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशन में ग्राम मोहनपुरा, पटवार मंडल चीरवा में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर स्थित अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गई। Udaipur Encroachment Action

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा समन्वित रूप से कार्यवाही संपन्न कराई गई। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। उक्त मार्ग पर एक दर्जन से अधिक अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। Udaipur Encroachment Action

बड़गांव उपखंड अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण नहीं होने किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे शासकीय एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें। भविष्य में भी अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। Udaipur Encroachment Action

कार्रवाई के दौरान में तहसीलदार बड़गांव हितेश त्रिवेदी, थाना अधिकारी भारत योगी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), राजस्व विभाग, उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) तथा पुलिस दल मौजूद रहे। सभी विभागों के समन्वय से अभियान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। Udaipur Encroachment Action

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News