Udaipur Times, Encroachment Removed, UMC: उदयपुर शहर में सार्वजनिक स्थानों एवं नगर निगम की संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। UMC
इसी क्रम में बुधवार को नगर निगम महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर निगम की राजस्व शाखा द्वारा सेक्टर 11 स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने कार्रवाई करते हुए उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) से नगर निगम को हस्तांतरित दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। Encroachment Removed
नगर निगम को जानकारी मिली थी कि उक्त दुकानों के बाहर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर कबाड़ का व्यवसाय किया जा रहा था। दुकानों के बाहर बड़ी मात्रा में कबाड़ एवं अन्य सामान जमा कर सार्वजनिक स्थान का अवैध रूप से उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इससे क्षेत्र में अव्यवस्था उत्पन्न होने के साथ ही आमजन एवं आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। UMC
महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की राजस्व शाखा की टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थान पर रखा बड़ी मात्रा में कबाड़ तथा अन्य सामान हटाया गया। नगर निगम की टीम द्वारा मौके से चार बड़े डंपर सामान जब्त किया गया। Encroachment Removed
कार्रवाई के पश्चात पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करवाकर सार्वजनिक स्थान को व्यवस्थित किया गया। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नगर निगम को हस्तांतरित संपत्तियों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति को अवैध कब्जा करने और उसका व्यावसायिक उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Encroachment Removed
महापौर पारस सिंघवी ने कहा कि नगर निगम की संपत्तियों की सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना निगम की प्राथमिकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर अवैध कब्जा कर व्यवसाय करने अथवा आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने की स्थिति में नगर निगम द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों, सड़क सीमा एवं नगर निगम की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें। जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वे स्वयं अपने स्तर पर उसे हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने के साथ मौके से सामान भी जब्त किया जाएगा। UMC
यह अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित
नगर निगम द्वारा बुधवार को की गई कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, राहुल मीणा सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। Encroachment Removed