टाउन हाल से हाथीपोल तक हटाए गए अतिक्रमण

नगर निगम अतिक्रमण निरोधी दस्ते की कार्यवाही 
 
 | 
4 मार्च तक जारी रहेगी कार्यवाही 
 

उदयपुर 13 फ़रवरी 2020 ।  शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर अब उदयपुर नगर की नींद उड़ती दिखाई दे रही है। आज सुबह से ही उदयपुर नगर निगम अतिक्रमण निरोधी दस्ते होमगॉर्ड की जवानो के साथ अतिक्रमण हटाने की मुहीम में जुटे हुए है। 

अतिक्रमण निरोधी दस्ते ने नगर निगम टाउन हॉल के सामने वाली रोड़ से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। टाउन हॉल के सामने इलेक्ट्रॉनिक सामानो की दुकान के बाहर से दस्ते से दुकान के बाहर रखे फ्रिज, कूलर, टीवी इत्यादि हटाए वही लेकसिटी हौंडा के निकट चाय की थडियो को भी हटाया। 

देहलीगेट पर जहाँ तहाँ खड़े सब्ज़ी के ठेलो और दुकानों के बाहर रखे सामान, होर्डिंग्स आदि को ज़ब्त किया। समाचार लिखे जाने तक नगर निगम अतिक्रमण दस्ते की कार्यवाही अश्विनी बाज़ार में जारी है। हालाँकि यहाँ व्यापारियों ने सूचना मिलते ही दुकान के बाहर रखा सामान अतिक्रमण दस्ते के पहुँचने के पहले अंदर रख दिए।   

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर चल रही कार्यवाही आगामी 4 मार्च तक शहर के सभी हिस्सों में जारी रहेगी। वहीँ नगर निगम द्वारा ज़ब्त सामान पर पेनल्टी भी लगाईं जाएगी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News