SIR:भरा हुआ फॉर्म BLO को नहीं लौटाया तो हट जाएगा नाम
चूक न करें! परिगणना फॉर्म से तय होगा वोटर लिस्ट में नाम
उदयपुर 20 नवंबर 2025। ज़िले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत परिगणना अवधि (4 नवंबर से 4 दिसंबर तक) के दौरान BLO मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरित कर संग्रहित किए जाने का कार्य कर रहे हैं।
निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार परिगणना अवधि में BLO ने जिन मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र सौंप दिए और मतदाताओं द्वारा पूर्ति कर BLO को उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं, उनकी सूचना संबंधित BLO द्वारा राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) को 5-5 दिन के नियमित अंतराल पर देनी है।
इसके साथ ही BLO अपने क्षेत्र के बूथ लेवल एजेंट को यह अवगत करवाएंगे कि ऐसे मतदाता जिनके परिगणना प्रपत्र वितरित तो कर दिए गए हैं, लेकिन परिगणना अवधि में मतदाताओं द्वारा पूर्ति कर जमा नहीं करवाए जाएंगे, तो उनका नाम प्रारूप निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं सकेगा।
