एमबी अस्पताल में सांयकालीन OPD 11 मई से
उदयपुर 9 मई 2026। RNT मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में सांयकालीन OPD सोमवार 11 मई से प्रारंभ की जाएगी। OPD प्रतिदिन सायं 5 से 7 बजे तक न्यू OPD भवन में कार्यरत रहेगी। इस OPD में मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक यूनिट हेड एवं अन्य चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें। लू ताप घात के तहत् आम जनता को राहत देने के लिये सांयकालीन OPD प्रारंभ की जा रही है।
प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डाॅ. राहुल जैन ने बताया कि आम जनता को महाराणा भूपाल चिकित्सालय की आपातकालीन ईकाई में गुणवत्ता पूर्वक ईलाज मिल सके इसलिये आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करते हुये 5 मई से दोनो आपातकालीन ईकाईयों में प्रथक सहायक आचार्य नियुक्त किये गये है। प्रातः कालीन समय 8:00 AM से दोपहर 2:00 PM तक एक सहायक आचार्य मेडिसिन एवं एक सहायक आचार्य सर्जकिल आपातकालीन ईकाई में लगाये गये है।
सांयकालीन 2:00 PM से 8:00 PM व रात्रीकालीन 8:00 से 8:00 AM में 2 सहायक आचार्य, मेडिसिन एवं सर्जिकल आपातकालीन इकाई में लगाये गये है। 5 सहायक आचार्य मेडिसिन आपातकालीन इकाई में व 5 सहायक आचार्य सर्जिकल आपातकालीन इकाई में प्रतिदिन सेवाएं देंगें। कुल 10 सहायक आचार्य प्रतिदिन दोनों मेडिसिन एवं सर्जिकल आपातकालीन इकाई में सेवाएं देगें। सहायक आचार्यो के साथ मेडिसिन, सर्जरी, ओर्थोपेडिक्स एवं अन्य विभाग के रेजिडेन्ट चिकित्सक भी ड्यूटी देंगें।
#MBHospital #MBGH #Udaipur #EveningOPD #RNTMedicalCollege #Healthcare #Heatwave #MedicalServices #UdaipurNews #HospitalUpdate
