EVM पर अब दिखेगी उम्मीदवार की रंगीन फोटो
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से होगी शुरुआत
नई दिल्ली 18 सितंबर 2025। निर्वाचन आयोग आगामी बिहार विधानसभा चुनावो से एक नई पहल शुरू करने जा रहा है। अब EVM पर प्रत्याशी रंगीन फोटो नज़र आएगी। फोटो को 75 फीसदी हिस्से में प्रत्याशी का सिर्फ चेहरा दिखेगा ताकि मतदाताओं को उन्हें पहचानने में सुविधा हो।
निर्वाचन आयोग इस बदलाव को बिहार विधानसभा से लागू करने जा रहा है। इसके लिए बैलेट पेपर की डिज़ाइन और प्रिंटिंग के नियम बदले है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार उम्मीदवारों और नोटा के सीरियल नंबर इंटरनेशनल फॉर्मेट में भारतीय अंको में होंगे। इनका फॉन्ट साइज 30 और बोल्ड रहेगा ताकि पढ़ने में आसानी हो। EVM बैलेट पेपर 70 GSS के कागज़ पर छपेगा। विधानसभा चुनावो में गुलाबी रंग का पेपर इस्तेमाल होगा।
#BiharElections #EVM #ElectionCommission #VotingIndia #BallotPaper #IndianElections #Bihar2025 #Democracy #UdaipurTimes
