उदयपुर मे जन्माष्टमी पर्व पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

 | 
Megistrate on Janmashtami

 

Udaipur Times, Janmashtami 2026। उदयपुर जिले में 3, 4 एवं 5 सितंबर को जन्माष्टमी एवं दधिका महोत्सव (मटकी फोड) के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तहसीलदार बड़गांव हितेश त्रिवेदी को 3 सितंबर को सुभाष चौक, मल्लातलाई, तहसीलदार उदयपुर विकास प्राधिकरण विजय कुमार रैगर को 4 सितंबर को जैन मंदिर चौराहा, सेक्टर-4, हिरणमगरी और तहसीलदार गिर्वा गणेश कुमार विजयवर्गीय को 5 सितंबर को जगदीश चौक पर कृष्ण दधिकोत्सव कार्यक्रम हेतु कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

इसके अलावा गिर्वा, बड़गांव, गोगुंदा, झाड़ोल, कोटड़ा, खेरवाड़ा, ऋषभदेव, मावली, वल्लभनगर एवं भींडर उपखण्ड मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News