राजसमंद के RK हॉस्पिटल की कैंटीन से एक्सपायरी डेट वाला मैदा, नमकीन और कुरकुरे नष्ट किये

 | 
Food Inspection in Rajsamand RK hospital Canteen

 

Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद जिले में खाद्य सुरक्षा दल ने RK जिला चिकित्सालय में संचालित कैंटिन में निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्यवाही की।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में संचालित कैंटिन से दूध तथा आटे का नमुना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिया गया, निरीक्षण दौरान वहां रखे मैदा में ईल्लीया पाई गई तथा नमकिन व कुरकुरे एक्सपायरी पाये गये जिन्हे मौके पर नष्ट करवाया गया। उन्होंने बताया कि कैंटिन संचालक को इम्प्रुवमेंट नोटिस भी जारी किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि एंजेल विंग्स हॉस्पीटल में संचालित कैंटिन का निरीक्षण कर आटे का एक नमुना अधिनियम के तहत लिया गया। कमला नेहरू हॉस्पीटल कांकरोली के आस-पास स्थित रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर नमूने लिये गये।

अभियान आगामी 30 सितम्बर तक नियमित रूप से जारी रहेगा तथा जिले में संचालित सरकारी तथा निजी अस्पतालो की कैंटिन तथा आसपास संचालित रेस्टोरेंट और ढाबो का निरीक्षण तथा नमुनीकरण का कार्य जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा दल में सीमा कुमारी, राहुल कुमार जाट, मनीष कुमार तथा मुकेश कटारा शामिल थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News