पुलिस दिवस पर सम्मान समारोह

IG अजयपाल लाम्बा और SP योगेश गोयल ने परेड की सलामी ली

 | 
Rajasthan Police

उदयपुर 12 जून 2024। पुलिस दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इससे पहले पुलिस के जवानों ने परेड की। पुलिस महानिरिक्षक अजयपाल लाम्बा और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने परेड की सलामी ली। 

rajsathan Polce

इसके बाद डीजीपी डिस्क, आईजी डिस्क व एसपी डिस्क से पुलिस के जवानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पुलिस के जवान सहित अधिकारी सम्मान पाकर खुश नजर आए।

ajaypal lamba

आईजी अजयपाल लाम्बा से सम्मान समारोह में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए पुलिस दिवस की बधाई दी साथ ही उन्हें आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज की सेवा करने के लिए है लेकिन अपराधियो में पुलिस का डर होना जरूरी हैं।

police

 जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने भी पुलिस दिवस की बधाई दी। समारोह के बाद पुलिस के जवानों ने भी एक दूसरे को बधाई दी।

police

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News