जाने उदयपुर जिले की 20 पंचायत समितियों मे कौन बना प्रधान

 | 
Udaipur Panchayat Samiti Pradhan Election

 

 

Udaipur Times: Udaipur Panchayat Samiti Pradhan Election Result: पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत शुक्रवार को जिले की 20 पंचायत समितियों में प्रधान पद पर निर्वाचन कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत संबंधित पंचायत समिति रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर प्रातः 10 बजे बैठक आयोजित हुई। इसके बाद प्रातः 10 से 11 बजे तक नामांकन लिए गए तथा उसके ठीक बाद नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई।

  1. वल्लभनगर पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी पूनम की मेनारिया
  2. सुलाव पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के रणमल,
  3. मावली पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की पुरण कुंवर
  4. खेरवाड़ा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के अनिल डोडा
  5. बड़गांव पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के अशोक शर्मा
  6. कोटडा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के नाथा,
  7. झाड़ोल पंचायत समिति में निर्दलीय रेखा देवी
  8. भींडर पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की राजकुमारी जैन
  9. ओगणा पंचायत समिति में कांग्रेस की मधु देवी,
  10. सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस के मांगीलाल गरासिया
  11. गिर्वा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के रमेश मीणा
  12. गोगुन्दा पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी के पदमाराम भील
  13. कुराबड पंचायत समिति में कांग्रेस के माधुलाल मीणा
  14. नाई पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की अटली बाई
  15. देवला पंचायत समिति में भारतीय जनता पार्टी की इंद्रा देवी
  16. ऋषभदेव पंचायत समिति में कांग्रेस की शारदा देवी
  17. कल्याणपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की त्रिपुरा देवी कटारा
  18. नयागांव पंचायत समिति में कांग्रेस के पन्नालाल परमार
  19. फलासिया पंचायत समिति में कांग्रेस की अनिता,
  20. घासा पंचायत समिति में कांग्रेस के ललित खटीक

सभी नवनिर्वाचित प्रधान गण को संबंधित रिटर्निग अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र सौंपे। अब शनिवार को सभी 20 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News