जाने उदयपुर के सभी 20 पंचायत समिति मे कौन बना उप-प्रधान

 | 
Udaipur Panchayat Samiti Up Pradhan Election

 

Udaipur Times, Udaipur Panchayat Samiti Up-Pradhan Election: पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जिले की पंचायत समितियों में उप प्रधान पद पर निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के तहत संबंधित पंचायत समिति रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर प्रातः 10 बजे बैठक आयोजित हुई। इसके बाद प्रातः 10 से 11 बजे तक नामांकन लिए गए तथा उसके ठीक बाद नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई।

  1. कल्याणपुर पंचायत समिति में बीजेपी की करुणा मीणा (निर्विरोध)
  2. वल्लभनगर पंचायत समिति में बीजेपी के कन्हैयालाल डांगी (निर्विरोध)
  3. सुलाव पंचायत समिति में बीजेपी के अम्बा लाल
  4. मावली पंचायत समिति में बीजेपी के गेहरी लाल
  5. खेरवाड़ा पंचायत समिति में बीजेपी की ममता रोत
  6. बड़गांव पंचायत समिति में बीजेपी के नारायण सिंह चदाणा
  7. कोटडा पंचायत समिति में बीजेपी की केली,
  8. झाड़ोल पंचायत समिति में बीजेपी के भंवर सिंह पंवार
  9. भींडर में पंचायत समिति में बीजेपी की दिव्या कुंवर
  10. सायरा में पंचायत समिति में कांग्रेस के नरपत सिंह
  11. गिर्वा में पंचायत समिति में बीजेपी के हरीश मीणा,
  12. गोगुन्दा पंचायत समिति में बीजेपी के मुकुल मेहता
  13. कुराबड पंचायत समिति में कांग्रेस के शक्तिसिंह कृष्णावत
  14. नाई पंचायत समिति में बीजेपी के गुणवंत कोठारी
  15. देवला पंचायत समिति में बीजेपी के कल्लाराम
  16. ऋषभदेव पंचायत समिति में कांग्रेस की आभा जैन
  17. नयागांव पंचायत समिति में निर्दलीय कल्पेन्द्र सिंह गरासिया
  18. फलासिया पंचायत समिति में कांग्रेस के योगेंद्र
  19. घासा पंचायत समिति में कांग्रेस के लक्ष्मण
  20. ओगणा पंचायत समिति में निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त

ओगणा पंचायत समिति में तकनीकी कारणों से निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त करते हुए प्रकरण राज्य निर्वाचन आयोग को मार्गदर्शन हेतु प्रेषित किया गया है। शेष सभी 19 नवनिर्वाचित उप प्रधान गण को संबंधित रिटर्निग अधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र सौंपे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News