उदयपुर 29 मार्च l। नगर निगम में संवेदक फर्म के अंतर्गत कार्यरत श्रमिक यदि नशे में मिलेंगे तो वह संवेदक फर्म तुरंत प्रभाव से ब्लैकलिस्टेड कर दी जाएगी। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश द्वारा आदेश जारी कर सख्त निर्णय लिया गया है।
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि कुछ समय पूर्व नगर निगम में संवेदक फर्म के मार्फत कार्यरत श्रमिको द्वारा नशा कर कार्यस्थल पर पहुंचने की शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसको लेकर सख्त निर्देश निगम की स्वास्थ्य, गैराज सहित सभी शाखा प्रभारियों को जारी किए गए है।
आयुक्त ने बताया कि यदि श्रमिक कार्यस्थल पर नशे की हालत में पहुंचेंगे तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। साथ ही मगर निगम की छवि भी धूमिल होती है। अधिकांश श्रमिक झील किनारे ओर उद्यानों या मुख्य मार्गो पर कार्य करते है इस दौरान नशे की हालत में मिलने पर लोगों के मन में नगर निगम के प्रति ग़लत धारणा बन सकती हैं।
ब्लैक लिस्टेड होंगी फर्म
नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने आदेश जारी कर कार्यस्थल पर नशे की हालत में श्रमिकों के पाए जाने पर संबंधित संवेदक फर्म को नियमानुसार ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए है। आयुक्त ने आदेश में स्पष्ट किया है कि श्रमिक कार्य के दौरान कभी भी नशे की हालत में नहीं हो। भविष्य में किसी भी संवेदक के नियोजित श्रमिक के कार्यस्थल पर नशे की हालत में पाये जाने पर सम्बंधित ऐजेन्सी को नोटिस जारी करने के पश्चात् नियमानुसार ब्लैकलिस्ट या डीबार की कार्यवाही की जावेगी।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal