खाद्य सुरक्षा योजना लाभार्थियों को सपरिवार 15 अगस्त तक eKYC करवाने के दिशा-निर्देश

eKYCनहीं करवाने पर भविष्य में खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने में समस्या आ सकती है
 | 
E-KYC

उदयपुर 2 अगस्त 2024। खाद्य विभाग के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य सुरक्षा योजना में गेहूं एवं अन्य राशन सामग्री के वितरण में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा के समस्त लाभार्थियों की ई-केवाईसी (eKYC) करवाई जा रही है।

जिला रसद अधिकारी गीतेश श्री मालवीय ने बताया कि जिले की समस्त उचित मूल्य दुकानों पर समस्त पात्र परिवारों के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से करवाये का लक्ष्य रखा गया है। समस्त लाभार्थी नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार के पास जाकर पोस मशीन में आधार कार्ड से ई-केवाईसी करवा सकते है। 

उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी नहीं करवाने पर भविष्य में खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने में समस्या आ सकती है, इस असुविधा से बचने के लिए समस्त खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों से पूरे परिवार सहित नजदीकी राशन डीलर की उचित मूल्य दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करवाने का आह्वान किया है। वहीं डीएसओ ने जिले के समस्त प्रवर्तन अधिकारी व प्रवर्तन निरीक्षकों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने एवं आम उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी की जानकारी देने के निर्देश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News