UDA के पूर्व सचिव और उप नगर नियोजक बहाल
टाउनशिप पॉलिसी के उल्लंघन के आरोप में निलंबित चल रहे थे
उदयपुर 3 सितंबर 2025। उदयपुर नगर विकास न्यास से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई करते हुए UDA के तत्कालीन सचिव और तत्कालीन उप नगर नियोजक को बहाल कर दिया है।
यह आदेश पिछले महीने जारी हुआ था, जिसकी कॉपी अब सामने आई है। दोनों अधिकारी रूपनगर, भुवाणा, नलफला, वाडा और ढीकली प्लान में टाउनशिप पॉलिसी के उल्लंघन के आरोप में निलंबित चल रहे थे।
कार्मिक विभाग के शासन उप सचिव महेश कुमार मीणा की ओर से जारी निर्देशों के बाद RAS अधिकारी राजेश जोशी और उप नगर नियोजक ऋतु शर्मा को बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों के निलंबन मामलों की समीक्षा के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में विचार कर बहाली की सिफारिश की गई थी।
उल्लेखनीय है कि 2022 से 2024 के बीच हुई ऑडिट और जांच में नियमों के विपरीत कई प्लानिंग की अनुमति देने और राजस्व नुकसान के आरोपों के चलते दोनों को निलंबित किया गया था। इस बीच हाल ही में जोधपुर हाईकोर्ट ने रूपनगर, भुवाणा, नलफला, वाडा और ढीकली योजनाओं से जुड़े पट्टे रद्द करने के प्रकरण में UDA द्वारा जारी आदेशों को निरस्त कर दिया।
#UDA #UdaipurNews #RajasthanGovernment #UDAOfficers #RajeshJoshi #RituSharma #TownshipPolicy #HighCourtDecision #UdaipurUpdates #UrbanDevelopment #UdaipurTimes
