रोडवेज बसों में 8 मार्च को महिलाओ को मुफ्त यात्रा का तोहफा
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलेगी छूट
| Mar 6, 2026, 16:51 IST
उदयपुर 6 मार्च 2026। आगामी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओ और बालिकाओ को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) यानि राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
परिवहन विभाग के अनुसार यह छूट केवल राजस्थान राज्य की सीमा के भीतर ही दी जाएगी। उन्होंने बताया की यह सुविधा सभी श्रेणी की साधारण बसों में उपलब्ध रहेगी।
ज्ञात रहे की वातानुकूलित, वोलवो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों में यह सुविधा नहीं मिलेगी।
Source: Media Reports
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #RajasthanRoadways #RSRTC #InternationalWomensDay #WomenEmpowerment #WomenSafety #FreeBusTravel #RajasthanGovernment #TransportDepartment #UdaipurUpdates #WomenInRajasthan
