उदयपुर पुलिस द्वारा 1 जनवरी से शहर के चौराहों पर फ्री लेफ्ट टर्न की व्यवस्था होगी लागू
उदयपुर 30 दिसंबर 2022। आमजन हेतु यातायात व्यवस्था में सुधार देने की दिशा में अब उदयपुर पुलिस 1 जनवरी से शहर के चौराहे पर फ्री लेफ्ट टर्न की व्यवस्था करने जा रही हैं।
एडिशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि इस व्यवस्था के अंतर्गत समस्त चौराहों पर बाईं तरफ कि यातायात सुगम रूप से चालू रहेगा और उसमे किसी प्रकार कि उसमे रुकावट नही होगी। इस को सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए जा रहें हैं, जगह जगह पर बेरीकेडिंग कि जा रही हैं, फेंसिंग और बेरीकेड्स लगाए ज़ा रहें हैं।
ठाकुर ने बताया कि इस व्यवस्था से आम जन कों ट्रैफ़िक कों लेकर काफ़ी राहत मिलेगी, इसके अलावा नये साल कि शुरुआत से एक बार फिर शहर में हाइवे पर ग्रामीण इलाकों में हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने को बड़ी सख़्ती से लागू किया जाएगा ताकी सड़क दुर्घटनाओ में होने वाली मौतों में कमी लाई जा सकें। इन नियमों को सख्ती से लागू करवाया जाएगा और नही मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कि जाएगी।
ठाकुर ने कहा कि पिछले सालों के मुकाबले इस साल यातायात का भार सब से ज्यादा हैं इसको देखते जनता कों असुविधा ना हों इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस का डिप्लोयमेंट किया गया हैं सड़कों पर विशेष रूप से आज कल और परसों ये डिप्लोयमेंट रहेगा, इसके अतिरिक्त शहर के दिल्ली गेट पर भी यातायात में आने वाली समस्याओं को कम करने के लिए चौराहे कों बड़ा करने के प्रयास किए जा रहें हैं।