15 अगस्त तक करा लें LPG eKYC, वरना घरेलू दर पर नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर
Udaipur Times, LPG eKYC: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों तथा सामान्य घरेलु LPG उपभोक्ताओं के लिए eKYC (बायोमेट्रिक आधार प्रमाणिकरण) अब अनिवार्य कर दिया गया है। LPG eKYC
गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओ को 15 अगस्त तक यह प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए है। तय समय सीमा तक eKYC न करवाने पर 15 अगस्त के बाद घरेलु दर (सब्सिडी) पर सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी जाएगी। LPG eKYC
यह नियम प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और सामान्य DBTL LPG सब्सिडी लेने वाले, दोनों तरह के उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होगा। एजेंसियों ने उपभोक्ताओं को अलर्ट मैसेज भेजने शुरू कर दिए है। हॉकर्स भी सप्लाई के दौरान जानकारी दे रहे है।
ऐसे करे eKYC
उपभोक्ता पासबुक, आधार कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर लेकर एजेंसी पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवा सकते है। या फिर डिलीवरी हॉकर्स के माध्यम से और माई एलपीजी व आधार फेस आरडी ग्रुप के ज़रिये घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से भी eKYC पूरी कर सकते है। LPG eKYC
