राजस्थान मे राजकीय आवासों को PNG से जोड़ा जाएगा

 | 
PNG Connection In Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan News, PNG Connection:  राजस्थान सरकार ने राजकीय आवासों को भी DPNG सुविधाओं से जोड़ने के निर्देश देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग को भी निर्देश दिए कि जिला स्तर पर समन्वय बनाते हुए LPG कनेक्शनों को DPNG कनेक्शनों में शिफ्ट कराएं।  उन्होंने कहा कि राज्य में कार्यरत CGD संस्थाएं घरेलू पाइपलाइन से प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराने की आधारभूत सुविधायुक्त इलाकों में प्राथमिकता से DPNG कनेक्शन उपलब्ध कराएं।

मुख्य सचिव शुक्रवार को सचिवालय में राज्य की CGD संस्थाओं की राज्य में घरेलू प्राकृतिक गैस सुविधा नेटवर्क विस्तार की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस अधिक से अधिक परिवारों को DPNG सुविधा से जोड़ने के साथ ही हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थाओं को भी PNG सुविधाओं से जोड़ना है। 

खाद्य सचिव रोहित गुप्ता ने बताया कि जिला रसद अधिकारियों को जिला स्तर पर समन्वय बनाते हुए DPNG कनेक्शन जारी कराने में CGD संस्थाओं से समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विशिष्ट सचिव माइंस नम्रता वृष्णि ने बताया कि विभागीय स्तर पर नियमित मोनेटरिंग का ही परिणाम है कि तीन माह में ही 30 हजार से अधिक नए परिवारों को DPNG सेवाओं से जोड़ा जा चुका है। राज्य की CGD संस्थाओं को  आवश्यक सहयोग व मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। निदेशक पेट्रोलियम अवधेश सिंह ने प्रगति से अवगत कराया। 

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने बताया कि राज्य में 13 CGD संस्थाओं द्वारा 17 जियोग्राफिकल क्षेत्रों में आधारभूत सुविधा विकसित करने के साथ ही DPNG, औद्योगिक, व्यावसायिक कनेक्शनों के साथ ही CNG सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 23 नए CNG स्टेशन, 99 औद्योगिक कनेक्शन और 314 व्यावसायिक PNG कनेक्शन उपलब्ध कराएं जा चुके हैं। 

बैठक में पेट्रोलियम विभाग से दिलीपराज, सुशील हुड्डा,  अंकित सोनी, RSGL से गगनदीप राजोरिया के साथ ही सामान्य प्रषासन विभाग, वित, प्रदूषण मंडल, CGD संस्थाओं के प्रतिनिधियां ने हिस्सा लिया

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News