राज्यपाल मिश्र 20 को आएंगे उदयपुर

दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

 | 
Governor of Rajasthan Mr Kalraj Mishra

उदयपुर,19 दिसंबर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 17 वां दीक्षांत समारोह 20 दिसंबर,2023 को दोपहर 12 बजे विवेकानंद सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र मुख्य अतिथि होंगे।  

एमपीयूएटी के कुलपति प्रो.अजीत कुमार कर्नाटक के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से भव्य तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया की भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक कृषि शिक्षा डॉ. आरसी अग्रवाल भी समारोह में बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर कृषि, अभियात्रिंकी एवं प्रौद्योगिकी, सामुदायिक विज्ञान, डेयरी एवं खाद्य विज्ञान व मात्स्यकी विज्ञान संकाय के स्नातक, निष्णात एवं विद्या-वाचस्पति के विधार्थियों को स्वर्ण पदक, चास्लर अवाॅर्ड, स्पाॅन्सर मेडल एवं उपाधियां प्रदान की जायेगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News