राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 15 को उदयपुर आएंगे

राज्यपाल यहां मुरारी बापू के संवाद कार्यक्रम में शरीक होंगे तथा श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन करेंगे

 | 
Governor of Rajasthan Mr Kalraj Mishra
राज्यपाल की उदयपुर यात्रा को लेकर तैयारी बैठक कल

उदयपुर, 12 जुलाई 2021। राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 15 जुलाई की सुबह 10.45 बजे राजकीय विमान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह यहां से सड़क मार्ग द्वारा 11 बजे नाथद्वारा के राबछा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। 

राज्यपाल यहां मुरारी बापू के संवाद कार्यक्रम में शरीक होंगे तथा श्रीनाथ जी मंदिर में दर्शन करेंगे। माननीय राज्यपाल श्री मिश्र इसी दिन शाम 5 बजे पुनः उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचकर 5.10 बजे राजकीय विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

राज्यपाल की उदयपुर यात्रा को लेकर तैयारी बैठक कल 

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की 15 जुलाई को प्रस्तावित उदयपुर यात्रा को लेकर पूर्व तैयारी बैठक 13 जुलाई की दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर चेतन देवड़ा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी। यह जानकारी एडीएम सिटी अशोक कुमार ने दी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News