उदयपुर आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खबर! अब WhatsApp पर मिलेगी AI आधारित पुलिस सहायता
Udaipur Times, Udaipur News: 7 जुलाई 2026। उदयपुर पुलिस ने पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को प्रदेश का पहला एआई आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट हेल्पलाइन सिस्टम लॉन्च किया। इसका शुभारंभ उदयपुर रेंज आईजी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। Udaipur News
उदयपुर रेंज आईजी ने बताया कि इस नई पहल के तहत 7300059984 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर उदयपुर आने वाले पर्यटक किसी भी आपात स्थिति में संदेश भेजकर तुरंत पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा पर्यटक अस्पताल, पर्यटन स्थलों, अपने आसपास के क्षेत्र या किसी घटना से संबंधित जानकारी भी चैटबॉट के माध्यम से हासिल कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस सेवा का उपयोग करने के लिए किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने, लॉगिन करने या फोन कॉल करने की आवश्यकता नहीं होगी। Udaipur News
आईजी ने बताया कि यह एक प्रभावी रिस्पॉन्स सिस्टम है। व्हाट्सएप चैटबॉट पर भेजे गए संदेशों का जवाब एआई तकनीक के माध्यम से दिया जाएगा। चैटबॉट पर प्राप्त सभी सूचनाओं का एक डैशबोर्ड तैयार किया गया है, जिसकी निगरानी उदयपुर पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी। किसी भी शिकायत या सूचना के मिलने पर कंट्रोल रूम संबंधित पुलिस थाने को तत्काल जानकारी भेजेगा। Udaipur News
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि चैटबॉट में 12 अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। सहायता मांगने वाले व्यक्ति को अपनी समस्या के अनुसार एक श्रेणी का चयन करना होगा और अपनी लोकेशन साझा करनी होगी, ताकि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक सहायता उपलब्ध करा सके। Udaipur News
