हरियाली अमावस्या मेला ट्रैफिक डायवर्जन: 12-13 Aug को इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद
UdaipurTimes, Aug 11, 2026 | Udaipur Local News, Traffic Advisory:
हरियाली अमावस्या मेले को देखते हुए उदयपुर शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस वर्ष मेला 12-13 अगस्त को फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी में आयोजित होगा। 13 अगस्त को फतहसागर की पाल और सहेलियों की बाड़ी में केवल महिलाओं के लिए मेला आयोजित किया जाएगा। Udaipur Local news
Addl SP शहर उमेश ओझा ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर जवान और डिवाइडर तैनात किए जाएंगे। मेले के दौरान पैदल आने वाले लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए विशेष यातायात और डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। Rajasthan Udaipur Local News
12-13 Aug को वाहनों की आवाजाही बंद
- पहाड़ी बस स्टैंड से सहेलियों की बाड़ी, फतहपुरा चौकी से सहेलियों की बाड़ी, अरावली वाटिका से काला किवाड़, फतहसागर और UIT की ओर तथा देवाली तिराहे से फतहसागर पाल वाहनों का आवागमन निषेध।
- आयुर्वेदिक चौराहे से काला किवाड़, शिक्षा भवन और चेतक सर्कल की ओर तथा शिक्षा भवन और दैत्य मगरी से रेलवे कॉलोनी और UIT चौराहे की ओर वाहन प्रतिबंधित।
- रानी रोड वाया देवाली से फतहपुरा तक तथा महाकालेश्वर से आयुर्वेदिक चौराहा और अंबावगढ़ तक बसों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
यहां होगी पार्किंग
फतहपुरा चौकी की ओर से मेले में आने वाले चार पहिया वाहनों की पार्किंग फील्ड क्लब में तथा दुपहिया वाहनों की पार्किंग फतहपुरा पुलिस चौकी से सहेलियों की बाड़ी की तरफ दीवार के सहारे की जाएगी।
इसके अलावा लव-कुश स्टेडियम के पास, आकाशवाणी की गली, स्वरूप सागर की पाल पर होमगार्ड ऑफिस के पास, पंचवटी चौराहा और नीमच माता पार्किंग में भी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
नाथद्वारा की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए सेलिब्रेशन मॉल के पास लिंक रोड और सौ फीट रोड के किनारे पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इन रास्तों से होगा आवागमन
झाड़ोल-मल्लातलाई मार्ग से आने वाले चार पहिया वाहन आयुर्वेदिक चौराहा से स्वरूप सागर की ओर जाने वाले मार्ग, अरावली वाटिका, शिक्षा भवन चौराहा और झरिया मार्ग होते हुए हाथीपोल की तरफ जा सकेंगे।
बड़ी की तरफ से आने वाले वाहन गौरव प्रताप केंद्र, बड़गांव साईफन होते हुए फतहपुरा चौराहा की ओर आएंगे। वापस जाने वाले वाहन देवाली नहर से गौरव प्रताप केंद्र होते हुए बड़ी की तरफ जा सकेंगे। Hariyali Amavasya
बड़गांव की तरफ से मेले में आने वाली बसों को साईफन तक आने की अनुमति रहेगी। पुलिस ने मेले में आने वाले लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। Udaipur local news
