हरियाली अमावस्या मेला 2026: दूसरे दिन 150 स्टॉल की खुली बोली, नगर निगम को 4.64 लाख का राजस्व
Udaipur Times, Hariyali Amavasya Mela 2026 : आगामी हरियाली अमावस्या मेले को लेकर नगर निगम उदयपुर की ओर से तैयारियां लगातार जारी हैं। मेले में आने वाले शहरवासियों एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में मेले में लगने वाली दुकानों एवं स्टॉल के आवंटन के लिए खुली बोली प्रक्रिया का दुसरे दिन भी आयोजन किया गया। Hariyali Amavasya Mela 2026
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निगम राजस्व शाखा द्वारा लगातार दूसरे दिन भी मेले की दुकानों के लिए खुली बोली का आयोजन किया गया। खुली बोली में बड़ी संख्या में इच्छुक दुकानदारों एवं व्यापारियों ने भाग लिया। पारदर्शी प्रक्रिया के तहत आयोजित बोली के माध्यम से कुल 150 स्टॉल से नगर निगम को 4.64 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। Hariyali Amavasya Mela 2026
निगम आयुक्त ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों के लिए स्टॉल आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को खान-पान, मनोरंजन एवं खरीदारी से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। Hariyali Amavasya Mela 2026
अधिकारियों द्वारा लिया गया जायजा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर हरियाली अमावस्या मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। मेला स्थल पर साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। निगम प्रशासन का प्रयास है कि हरियाली अमावस्या मेले में शहरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो तथा मेला सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जा सके। मेले को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह बना हुआ है। Hariyali Amavasya Mela 2026
यह अधिकारी कर्मचारी रहे उपस्थित
बुधवार को खुली बोली के दूसरे दिन भी राजस्व अधिकारी नीतीश भटनागर, निगम लेखा अधिकारी बाबूलाल बंजारा, राजस्व निरीक्षक मोहित अग्निहोत्री, विजय जैन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप वैष्णव, घनश्याम गमेती आदि उपस्थित रहे। Hariyali Amavasya Mela 2026
