आठवीं कक्षा तक के छात्र छात्राओं के लिए आज से 18 जनवरी तक रहेगा अवकाश

22 जनवरी 2023 तक स्कूल का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक 

 | 
holiday

उदयपुर 16 जनवरी 2023 । अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) प्रभा गौतम ने बताया कि शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार 16 जनवरी से बुधवार 18 जनवरी तक कक्षा आठवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व सर्दी के चलते निजी स्कूलों में 22 जनवरी 2023 तक स्कूल का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक का आदेश आ चूका है। इस दौरान परीक्षाओं में कोई बदलाव नहीं होगा, वो यथावत चलेगी।

उन्होंने बताया कि सभी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों को अवकाश की सूचना दे दी गई है एवं पालना हेतु निर्देशित किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी 24 घंटों में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में और 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। राज्य में चल रहे अति शीतलहर व पाला का दौर 18 जनवरी तक जारी रहेगा। 19 जनवरी से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से शीतलहर से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News