नर्सरी से आठवीं तक के बच्चो की छुट्टियां अब 6 जनवरी तक
उदयपुर 31 दिसंबर 2019। जिले में जारी कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते उदयपुर जिला कलेक्टर ने कल 1 जनवरी से 4 जनवरी तक जिले के अभी स्कूलो में नर्सरी कक्षा से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चो को छुट्टी घोषित कर दी है।
अब मासूमो को 1 जनवरी से 4 जनवरी तक कलेक्टर द्वारा सर्दी के चलते अवकाश घोषित होने के बाद 5 जनवरी को संडे के अवकाश के बाद सोमवार 6 जनवरी को स्कूल जाना होगा।
जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक एवं माध्यमिक) उदयपुर द्वारा प्रस्ताव किये जाने के बाद अवकाश घोषित किया गया है। उक्त आदेश जिले के समस्त राजकीय, निजी एवं सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलो पर तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
उल्लेखनीय है की इन दिनों में लेकसिटी में कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। शीतलहर के चलते बच्चे तो बच्चे बड़ो की कंपकपी छूट रही है ऐसे में जिला कलेक्टर की अवकाश की घोषणा किसी वरदान से कम नहीं।