गृह मंत्री अमित शाह 15 अगस्त को उदयपुर आएंगे
| Aug 12, 2026, 18:51 IST
Udaipur Times, Amit Shah Visit Udaipur: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार, 15 अगस्त को रात्रि उदयपुर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वे रविवार, 16 अगस्त को निम्बाहेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। Amit Shah Visit Udaipur
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह 16 अगस्त को प्रातः उदयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा निम्बाहेड़ा पहुंचेंगे। वहां जे.के. सर्किल पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। Amit Shah Visit Udaipur
कार्यक्रम के बाद अमित शाह दोपहर हेलीकॉप्टर से उदयपुर लौटेंगे और विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। Amit Shah Visit Udaipur
