सुरक्षा मापदंडों को लेकर फिर से होटल एवं व्यवसायिक इमारत सीज़
अग्निशमन शाखा की शहर में सख्त कार्रवाई
उदयपुर 30 जनवरी 2025। नगर निगम अग्निशमन शाखा द्वारा बुधवार को सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए की गई जांच में कमी पाए जाने पर दो रिहायशी इमारतो को सीज़ करने की कार्रवाई की गई। इसके बाद गुरुवार को भी कार्यवाही जारी रही गुरुवार को सेक्टर 13 स्थित होटल रॉयल सहित तीन और अन्य जगह पर भी निगम द्वारा सीज़ की कार्यवाही की गई।
नगर निगम फायर चीफ ऑफिसर बाबूलाल चौधरी ने बताया कि शहर में बड़ी एवं रिहायशी इमारतें जैसे शोपिंग मॉल, होटल्स, कोचिंग संस्थानें, स्कुल, हॉस्टल, पेट्रोल पम्प, रेस्टोरेंट एवं व्यावसायिक गतिविधि करने वाले समस्त स्थल आदि बनी हुई है, यदि सुरक्षा मापदंडों को ध्यान में रखकर उनका निर्माण नहीं किया गया है तो उन्हें तुरंत सीज़ करने की कार्रवाई की जाएगी।
निगम द्वारा कभी भी आकस्मिक जांच की जाएगी जांच में सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की कमी पाई जाती है तो निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सख्त एक्शन लिया जाएगा।