विद्युत विभाग की सतर्कता कार्यवाही में होटल का विद्युत कनेक्शन काटा

गुलाबबाग के जल-दर्शन बाजार में स्थित होटल ब्लू ऑरचिड के विद्युत कनेक्शन की जांच के दौरान गडबड़ी पाये जाने पर होटल का कनेक्शन काटा

 | 
hotel blu orchid

उदयपुर 13 जुलाई 2023 । उदयपुर शहर के अंदरूनी क्षेत्र गुलाबबाग के जल-दर्शन बाजार में स्थित होटल ब्लू ऑरचिड के विद्युत कनेक्शन की जांच के दौरान गडबड़ी पाये जाने पर होटल का कनेक्शन विच्छेद करते हुए उचित कार्यवाही की गई।

अधीक्षण अभियंता गिरीश जोशी ने बताया कि सहायक अभियंता (मीटर ट्रेसिंग) श्रीमती निशा मेनारिया, मय टीम के द्वारा जांच करने पर, मीटर में एक फेस पर करंट नही पाया गया। विद्युत चोरी का अंदेशा होने पर मीटर के कनेक्शन की गहनता से जांच करने पर पाया गया कि उपभोक्ता द्वारा मीटर की मैन सर्विस लाइन में कट लगाकर एक काली केबल को सीधे होटल के अंदर लगे मैन स्वीच पैनल के लोड पर जोडकर अवैध रूप से विद्युत का उपभोग किया जा रहा था। 

इस तरह विद्युत चोरी कर उपभोक्ता द्वारा मीटर को वास्तविक पठन से वंचित कर रखा था। उपभोक्ता की इस चोरी के कृत्य पर अधीक्षण अभियंता भवानी शंकर शर्मा, अधीशाषी अभियंता (मीटर) सोमेन माथुर व गुलाब पावर हाउस-प्रथम के कनिष्ठ अभियंता व सर्तकता अधिकारी संदीप कोठारी को सूचित किया कर बुलाया गया। 

विद्युत चोरी प्रकरण में सर्तकता शाखा द्वारा वीसीआर बनाकर लगभग चौदह लाख रूपये का राजस्व निर्धारण किया गया। साथ ही मौके पर ही कनिष्ठ अभियंता (पावर हाउस -प्रथम) उदयपुर व मय टीम द्वारा होटल का विद्युत संबंध विच्छेद कर दिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News