राजस्थान की सबसे बड़ी रिफाइनरी से बड़ी खबर: अगले कुछ हफ्तों में निकलेंगे पेट्रोलियम उत्पाद

 | 

Udaipur Times, HPCL Rajasthan Refinery Update: 29 मई। राजस्थान सरकार के  मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने शुक्रवार को राज्य सरकार, HPCL Rajasthan Refinery Limited (HRRL) तथा Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पचपदरा रिफाइनरी में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट-सीडीयू के पुनर्स्थापन कार्यों एवं रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। HPCL Rajasthan Refinery Update

बैठक में मौजूद HPCL के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि CDU के पुनर्स्थापन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप तेजी से प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 1 जून 2026 से कमीशनिंग गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएंगी तथा रिफाइनरी से विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों की निकासी आगामी कुछ सप्ताहों में प्रारंभ होने की संभावना है। HPCL Rajasthan Refinery Update

समीक्षा के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि रिफाइनरी की अन्य प्रमुख इकाइयां- डीजल हाइड्रोटीटिंग यूनिट (DHDT), प्रोपलीन फ्लूड कैटेलिटिक क्रैकिंग यूनिट (PFCCU), डिलेड कोकिंग यूनिट (DCU) एवं मोटर स्पिरिट ब्लॉक (MS ब्लॉक) भी कमीशनिंग के उन्नत चरण में पहुंच चुकी हैं। HPCL Rajasthan Refinery Update

मुख्य सचिव ने कहा कि रिफाइनरी में उत्पादन शुरू होने से प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की भूमिका और अधिक सशक्त होगी। HPCL Rajasthan Refinery Update
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News