IAS राम प्रकाश ने निगम आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

निगम द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की

 | 
IAS Ramprakash

उदयपुर 9 जनवरी 2024। नगर निगम, उदयपुर के आयुक्त पद पर आईएएस राम प्रकाश ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। आयुक्त राम प्रकाश ने पदभार ग्रहण के करने के पश्चात महापौर गोविंद सिंह टांक से शिष्टाचार भेंट की। 

इस दौरान महापौर टांक ने शहर में निगम द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। आयुक्त ने महापौर टांक को आश्वस्त किया है कि उदयपुर शहर के विकास में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी और एक टीम भावना की तरह सभी कार्य संपादित करेंगे। 

केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जो निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जाती है उनका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द मिल सके ऐसी व्यवस्था की जाएगी। 

आयुक्त ने कहा कि निगम के मूल भुत कार्यों जैसे सफाई, बिजली, सड़क आदि सुविधा से कोई वंचित या परेशान न हो ऐसी व्यव्स्था उपलब्ध करवाना प्राथमिकता में रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News