आईएएस वासुदेव मालावत ने किया पदभार ग्रहण

प्रमुख शासकीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की
 | 
vasudev malawat

उदयपुर  4 अक्टूबर 2023 । नगर निगम आयुक्त पद पर आईएएस वासुदेव मालावत ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। आयुक्त वासुदेव मालावत ने पदभार ग्रहण के करने के पश्चात जिले के प्रमुख शासकीय अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान उदयपुर शहर में चल रहे विभिन्न कार्यों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। 

महापौर गोविंद सिंह टाक से मुलाकात के दौरान शहर में निगम द्वारा करवाए जा रहे विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में आयुक्त को अवगत करवाया। आयुक्त ने महापौर टांक को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि उदयपुर शहर के विकास में कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी और एक टीम भावना की तरह सभी कार्य संपादित करेंगे, साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जो निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जाती है उनका लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द मिल सके ऐसी व्यवस्था लागू की जाएगी। 

निगम के मूल भुत कार्यों जैसे सफाई, बिजली, सड़क आदि सुविधा से कोई वंचित या परेशान न हो ऐसी व्यव्स्था उपलब्ध करवाना आदि कार्य प्राथमिकता में रहेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News