Udaipur Times, Udaipur News. IIT हैदराबाद के सिविल इंजिनियर डिपार्टमेंट के प्रोफेसर शशिधर टी. ने देवास- IV टनल (अंबावा) और देवास- IV डेम साइट की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अध्ययन किया।
प्रोफेसर शशिधर टी. ने देवास पेयजल योजना के चरण-IV को गति देने के लिए परियोजना स्थल का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण किया। देवास- III एवं देवास- IV पेयजल परियोजना निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता बीरबल डूडी, विभागीय टीम और MEIL कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में टनल- IV के अलाइंमेन्ट, लोंगिट्यूडिनल प्रोफाइल और साइट कंडीशन की मौके पर समीक्षा की गई।
इसके पश्चात आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियंता वीरेन्द्र सागर एवं अधीक्षण अभियंता मनोज जैन के साथ परियोजना के टेक्निकल आस्पेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में IIT हैदराबाद के विशेषज्ञ से टनल- IV के जटिल टेक्निकल इशुस के समाधान, बेहतर परफोर्मेन्स और स्ट्रक्चरल सेफ्टी के लिए सटीक अलाइंमेंट व डिजाइन पर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए। विशेषज्ञ द्वारा दिए गए इन तकनीकी इनपुट्स के आधार पर जल्द ही टनल- IV के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।