राजस्थान मे निजी सुरक्षा कर्मियों का विवरण PSARA पोर्टल पर डालना अनिवार्य

 | 
PSARA Portal

 

Udaipur Times, Rajasthan News: राजस्थान मे में संचालित निजी सुरक्षा एजेन्सियों में कार्यरत गार्ड/सुपरवाईजरों के पुलिस सत्यापन, प्रशिक्षण एवं अन्य व्यक्तिगत विवरण के प्रभावी परिवीक्षण लिए PSARA पोर्टल पर विवरण अपडेट करने के केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों की संख्ती से पालना के निर्देश दिए गए हैं।

होम गार्ड के उप समादेष्टा चाणक्य जायसवाल ने बताया कि निजी सुरक्षा एजेंसियों में कार्यरत गार्ड/सुपरवाईजरनों का विरण अपडेट किये जाने हेतु मैनपावर मॉड्यूल प्रारम्भ किया गया है।

इसके परिप्रेक्ष्य में गृह रक्षा विभाग ने राज्य में संचालित समस्त निजी सुरक्षा एजेंसियों को वांछित कार्यवाही किये जाने हेतु दिशा-निर्देश दिए हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News