कोविड वैक्सीनेशन हेतु  द्वितीय चरण में 17 जगहों पर dry-run किया गया

 आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में ड्राई रन आयोजित 

 | 
 मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस द्वितीय चरण के dry-run में आज 20 लाभार्थियों पर ड्राई रन आयोजित किया गया जिसमें संपूर्ण  व्यवस्थाएं  पूर्ण पाई गई।

कोविड वैक्सीनेशन हेतु ड्राई रन के द्वितीय चरण में 17 जगहों पर dry-run किया गया। इस हेतु आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर में आज सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग में ड्राई रन आयोजित किया गया। इस दौरान director AIDS, SHIFW एडीशनल डायरेक्टर( ग्रामीण स्वास्थ्य) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जयपुर डॉ रवि प्रकाश शर्मा एवम अन्य अधिकारीगण द्वारा आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित dry-run का जायजा लिया गया।  

इस दौरान महाराणा भूपाल चिकित्सालय अधीक्षक डॉ आर. एल. सुमन एवं उप अधीक्षक डॉ रमेश जोशी, विभागाध्यक्ष (पी. एस. एम. विभाग ) डॉ कीर्ति भी मौजूद रहे। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण से संबंधित संपूर्ण व्यवस्थाओं यथा टीकाकरण कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष एवं निगरानी कक्ष का दौरा कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं टीकाकरण पश्चात किसी भी AEFI हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज स्थित माइक्रो बायोलॉजी लैब एवं rt-pcr मशीन के बारे में भी जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए

मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस द्वितीय चरण के dry-run में आज 20 लाभार्थियों पर ड्राई रन आयोजित किया गया जिसमें संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण पाई गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News