उदयपुर के फलासिया मे 47.29 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

 | 
Lokarpan

 

 

Udaipur Times, Udaipur News: झाड़ोल विधायक और राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने रविवार को पंचायत समिति फलासिया क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों पर कुल 47.29 लाख रुपए की राशि व्यय हुई है।

ग्राम पंचायत देवड़ावास में 25.40 लाख रुपए की लागत से नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य शामिल है। यह कार्य नरेगा एवं एसएफसी योजना के तहत ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण कराया गया है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत आमीवाड़ा में 8 लाख रुपए की लागत से मेन रोड से लीलाधर महादेव जी तक साइडवॉल मय सीसी रोड का निर्माण कार्य विधायक मद से कराया गया है। ग्राम पंचायत आमीवाड़ा में ही 13.89 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है।

केबिनेट मंत्री खराड़ी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर आवश्यक भवन, सड़क एवं सामुदायिक सुविधाओं के सुदृढ़ होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा, समाजसेवी भैरूलाल प्रजापत,  भोपाल सिंह शक्तावत, नीलम राजपुरोहित, मुकेश माली एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News