यातायात पुलिस सहायता केंद्रों का उद्घाटन

चेटक सर्कल, प्रतापनगर और साईफन चौराहे पर बनाये गए केंद्र 

 | 
rajasthan police

उदयपुर 26 मार्च 2025। शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चेटक सर्कल, प्रतापनगर चौराहे एवं साईफन चौराहे पर यातायात पुलिस सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया गया। ये सहायता केंद्र आवास फाउंडेशन, मानसरोवर जयपुर द्वारा सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) पहल के तहत बनाकर यातायात पुलिस, उदयपुर को सौंपे गए।  

चेटक सर्कल पर हुए उद्घाटन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश ओझा, पुलिस उप अधीक्षक (यातायात) अशोक आंजणा, यातायात पुलिस निरीक्षक सुनील चारण एवं आवास फाउंडेशन के सीएसआर हेड इंडिया सत्यजीत तिवारी, जोनल हेड उदयपुर दिपेन तिवारी और स्टेट हेड उदयपुर हिमांशु शर्मा उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों की मौजूदगी में रिबन काटकर सहायता केंद्रों का उद्घाटन किया गया और उन्हें यातायात पुलिस को सौंपा गया।  

यातायात पुलिस सहायता केंद्रों को आवास फाउंडेशन द्वारा निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान की गईं

पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम (आहुजा)
वाटर डिस्पेंसर (ब्लू स्टार)
टेबल, तीन कुर्सियां, एक पंखा, एक डस्टबिन और एक प्लास्टिक स्टूल

इस अवसर पर यातायात पुलिस स्टाफ के सहायक उप निरीक्षक मेहबूब खां, हवलदार मेजर  देवकिशन पानेरी, कांस्टेबल  अमित कुमार, हरफूल,  विकास,  राकेश, दिनेश पटेल एवं महिला कांस्टेबल मंजु मेनारिया मौजूद रहे। इसके अलावा, गृह रक्षा सदस्य भरत सोनी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।  

इस पहल का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है, जिससे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News