क्या बचा जा सकता था फतहसागर मे चट्टान खिसकने की घटना से? भूवैज्ञानिको ने पहले ही दी थी चेतावनी
Udaipur Times, Udaipur News: फतेहसागर झील पर आज हरियाली अमावस के अवसर पर लगे मेले के दौरान फतेहसागर ओवरफ्लो गेट के सामने छोटी दुकान लगाकर बैठे लोगों के पास अचानक ऊपर से चट्टान खिसककर गिर गई। हादसे में सेक्टर-9 निवासी हरजीत सिंह सरदार समेत तीन लोग घायल हो गए।
क्या बचा जा सकता था इस घटना से?
राजस्थान की भूवैज्ञानिक सोसायटी ने पहले ही बताया था कि निकट भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना हो सकती है और उदयपुर की सभी मीडिया ने भी इसे प्रकाशित भी किया था। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। अगर समय रहते पर समस्या पर ध्यान दिया जाता तो आज यह दुर्घटना सामने नहीं आती।
उदयपुर टाइम्स की टीम से बात करते हुए जियो साइनटिस्ट सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य खुशीद आलम ने कहा कि उनके संगठन द्वारा फतहसागर झील किनारे चट्टानों से जुड़ी इस समस्या को उजागर किया था और कई बार प्रशासनिक अधिकारियों की इन कमजोर चट्टानों से जुड़े खतरे से अवगत भी करवाया था और साथ ही इस तरफ ध्यान देकर इस समस्या का समाधान करने के निवेदन भी किया था लेकिन प्रशासन द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके फलस्वरूप यह हादसा सामने आया।
उनका कहना है की फतहसागर झील विश्व प्रसिद्ध है और इसे न सिर्फ देशी बल्कि विदेशी पर्यटक देखने के लिए बड़ी संख्या मे आते है साथ ही सुबह शाम टहलने के लिए भी लोग आते है ऐसे मे प्रशासन को चाहिए की इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाए ताकि आने वाले समय मे कोई और हादसा ना हो।
