राजस्थान के सिरोही आबूरोड बेल्ट मे तांबा, सीसा, जस्ता के भंडार के संकेत मिले

 | 
Sirohi Aburaod Belt

 

Udaipur Times, Rajasthan Minerals, Sirohi Aburoad News: राजस्थान के सिरोही आबुरोड़ के डेरी व आसपास के क्षेत्र में तांबा, सीसा, जस्ता और सह खनिज भण्डार के आरंभिंक संकेत मिले है।

खान विभाग ने आबुरोड के डेरी, बंसतगढ़ व आसपास के क्षेत्र में अतिमहत्वपूर्ण खनिज कॉपर, लेड, जिंक और एसोसिएटेड खनिजों के भण्डार की विपुल संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र में विस्तृत खोज एवं खनन शुरु कराने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस श्रीमती अपर्णा अरोरा ने इस संबंध में RSMM के प्रबंध निदेशक, खान एवं RSMMGMRIC के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और भावी रणनीति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राजस्थान मेजर मिनरल ब्लॉकों की नीलामी में देश में अव्वल होने के साथ ही दुर्लभ खनिज रेयर अर्थ एलिमेंट्स का एक्सप्लोरेशन लाइसेंस जारी करने वाला देश का पहला प्रदेश बन गया है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोड़ा ने बताया कि सदर्न देहली फोल्ड पॉलीमेटेलिक बेल्ट अम्बाजी-डेरी-बसंतगढ़ व आसपास का इलाका इन खनिजों की विपुल संभावनायुक्त बेल्ट है और इस क्षेत्र में हमें तत्काल एक्सप्लोरेशन कार्य आरंभ करते हुए खनिज भंडारों का वास्तविक आकलन करना होगा। उन्होंने इसके लिए राजस्थान माइंस एवं मिनरल्स RSMM को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

एसीएस माइंस श्रीमती अरोड़ा ने कहा कि डेरी, बंसतगढ़ व आसपास के क्षेत्र में अब तक के उपलब्ध एक्सप्लोरेशन परिणामों के डेटा साझा करते हुए विशेषज्ञ संस्थाओं से विश्लेषण कराया जाएं। इसके लिए RSMM को एक्सप्लोरेशन मैनेजमेंट कंसलटेंस की भी सहायता लेते हुए आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि इस बेल्ट में कॉपर के साथ ही लेड-जिंक व एसोसिएटेड खनिजों के भण्डार है। इन खनिजों के संभावित भण्डारों के आकलन और उसके एक्सप्लोरेशन व खनन से देश और प्रदेश की इकोनोमी को बूस्टअप मिल सकेगा। भूमिगत खनन तकनीक से इस क्षेत्र में खनन कार्य होगा। उन्होंने बताया कि अंबाजी के आसपास के इलाके में गुजरात सरकार द्वारा पहले से ही खनन परियोजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

गुजरात सरकार की गुजरात मिनरल रिसर्च एण्ड इण्डस्ट्रीयल कंसलटेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. डीके सिंहा ने प्रजेंटेशन देते हुए बताया कि अंबाजी-डेरी-बसंतगढ़ क्षेत्र में खनिज खोज की आधुनिकतम तकनीकों से फर्दर एक्सप्लोरेशन कर खनिज भण्डारों और उनकी गुणवत्ता की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोमेग्नेटिक सर्वे आदि तकनीक का उपयोग कर अच्छे परिणाम प्राप्त किये जा सकते हैं। उन्होंने उपलब्ध डेटा का विश्लेषण कराकर डेरी माइंस मे  खनन और एक्सप्लोरेशन दोनों कार्य एक साथ शुरु करने का सुझाव दिया।

RSMM के प्रबंध निदेशक पी. रमेश ने बताया कि डेरी-बसंतगढ़ ब्लॉक में कॉपर, लेड-जिंक व अन्य खनिजों के संकेत को देखते हुए RSMM इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ायेगा। उन्होंने बताया कि आरएसएमएम के पास उपलब्ध डेटा का साझा कर विशेषज्ञ संस्थाओं से विश्लेषण कराया जाएगा ताकि महत्वपूर्ण खनिजों का खनन कार्य आरंभ किया जा सके।

इस अवसर पर विशिष्ट सचिव नम्रता वृष्णि, निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एडीजी जयपुर आलोक प्रकाश जैन, एसजी संजय सक्सेना, सुनील कुमार वर्मा और RSMM के जीजीएम अरुण सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News