उदयपुर के मावली फतहनगर मे चुनाव के स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण

 | 
Fatahnagar Mavli Strong Room

 

Udaipur Times, Udaipur Municipal Election 2026: नगरीय निकाय चुनाव- 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरूवार को नगरपालिका मावली एवं फतहनगर के स्ट्रॉग रूम का गहन निरीक्षण किया।उन्होंने चुनाव सामग्री की सुरक्षा, ईवीएम रख-रखाव और स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

Udaipur Municipal Election 2026

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर अग्रवाल ने अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रॉग रूम परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बिजली आपूर्ति और आपातकालीन इंतजामों को लेकर फीडबैक लिया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। Udaipur Municipal Election 2026

इस दौरान मावली रिटर्निंग अधिकारी रमेश सीरवी पुनाड़िया, फतहनगर रिटर्निंग अधिकारी हुकुम कुंवर एवं तहसीलदार रजनीश शर्मा भी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिला कलक्टर को अब तक की चुनावी तैयारियों और सुरक्षा घेरे की विस्तृत जानकारी दी। Udaipur Municipal Election 2026

कलक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News