अधिकारी-कर्मचारी एवं संबद्ध संस्थाओं सहित अधिकाधिक लोग करें स्वगणना

स्वगणना की अंतिम तिथि 15 मई
 | 
Census 2027

उदयपुर 11 मई 2026। जनगणना 2027 के लिए चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के प्रथम चरण के तहत स्वगणना को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं ज़िला कलक्टर गौरव अग्रवाल के नेतृत्व में जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। जिले में स्वगणना को लेकर नियमित रूप से प्रशिक्षण, शिविर आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

ज़िला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी ज़िला स्तरीय अधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ज़िले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों और उनसे जुड़े सामाजिक संगठनों को 15 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से स्व-गणना पूर्ण करने की हिदायत दी। 

साथ ही विभागीय अधिकारियों को जिला, ब्लाॅक व ग्राम स्तर के कार्मिकों की भी स्वगणना कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन तक उसका सकारात्मक संदेश जाए और जन सहभागिता बढे। उन्होंने बताया कि स्वगणना प्रक्रिया आसान है। अधिकृत पोर्टल के माध्यम से स्वगणना दर्ज की जा सकती है। संपूर्ण प्रक्रिया का वीडियो भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से स्टेप बाय स्टेप स्वगणना की सकती है।

#Census2027 #SelfEnumeration #Swaganana #Udaipur #Rajasthan #CensusIndia #UdaipurNews #DistrictAdministration #DigitalCensus #PublicAwareness

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News