Udaipur Times, Aravalli Conservation: उदयपुर मे जन संवाद में जनप्रतिनिधियों, खनन पट्टा धारकों, एनजीओ प्रतिनिधियों समेत विभिन्न हितधारकों से अरावली संरक्षण के संबंध में परामर्श जारी है।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) की महानिदेशक कंचन देवी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति जिला परिषद सभागार में जन संवाद कर रही है।
जन संवाद में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, प्रधान मुख्य वन संरक्षक टेरिटोरियल एस आर यादव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, एवं बड़ी संख्या में हितधारक मौजूद है।