माय भारत केंद्र, उदयपुर में स्वयंसेवकों के चयन हेतु साक्षात्कार 7 अगस्त को
Udaipur Times, Udaipur News: माय भारत केंद्र, उदयपुर की ओर से नेशनल यूथ कॉर्प्स (NYC) योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए युवा स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुक्रवार 7 अगस्त को प्रातः 9 बजे माय भारत केंद्र, उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी समीर खान ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी, शैक्षणिक योग्यता एवं आयु से संबंधित मूल प्रमाण-पत्र तथा उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ब्लॉक/जिला स्तरीय निवास प्रमाण-पत्र, नवीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना आवश्यक है।
इसके अलावा, यदि अभ्यर्थी के पास सामाजिक कार्य या अन्य प्रासंगिक अनुभव से संबंधित प्रमाण-पत्र उपलब्ध हैं, तो वे उन्हें भी प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय मूल दस्तावेजों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
