उदयपुर मे आचार संहिता लागू होने से TAD छात्रावासों में प्रतिनियुक्ति के लिए साक्षात्कार स्थगित
Udaipur Times, Udaipur News: जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों/आवासीय विद्यालयों एवं उपायुक्त कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति के लिए 24 एवं 25 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
संभागीय आयुक्त एवं आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि संयुक्त शासन सचिव, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, जयपुर के पत्र तथा राज्य निर्वाचन आयोग के 19 अगस्त 2026 के प्रेस नोट के क्रम में नगरीय निकाय आम चुनाव माह अगस्त-सितम्बर 2026 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण साक्षात्कार स्थगित किए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि वॉक-इन-इंटरव्यू की आगामी तिथि के संबंध में आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
