Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर जिले के लैम्पस देबारी द्वारा 475.78 क्विंटल गेहूं की चोरी की रिपोर्ट के संबंध में प्रवर्तन अधिकारी गिर्वा द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया लैम्पस देबारी एवं लैम्पस लकड़वास द्वारा संचालित उचित मूल्य दुकानों के वितरण में व्यापक अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
जिला रसद अधिकारी मणि खींची ने बताया कि लैम्पस देबारी द्वारा देबारी, भल्लों का गुड़ा, भैंसराकला एवं भैंसराखुर्द स्थित चार उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है। वहीं लैम्पस लकड़वास द्वारा चांसदा, झामर कोटड़ा, धामधर एवं लकड़वास स्थित 3 उचित मूल्य दुकानों का संचालन किया जा रहा है।
जांच में इन दुकानों में वितरण में अनियमितताएं पाई गईं। इस संबंध में लैम्पस देबारी एवं लैम्पस लकड़वास के व्यवस्थापक मांगीलाल व्यास को जारी विभिन्न लाइसेंस (प्राधिकार पत्र) को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिए गए है।